#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सातलेरा से जयकारों के साथ सालासर रवाना हुए पैदल यात्री संघ, शनिवार शाम बालाजी दरबार में लगाएंगे धोक

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव सातलेरा से शुक्रवार सुबह भोमियाजी भरोसे पैदल यात्री संघ जयकारों के साथ भव्य जुलूस के रूप में सालासर के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले पैदल यात्रियों ने  प्रकाश भोमियाजी महाराज के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद वीर बिग्गाजी मंदिर में धोक लगाकर आशीर्वाद लिया और सालासर के लिए प्रस्थान किया।

संघ के संचालक मुनीराम जाखड़ ने बताया कि पैदल यात्रियों के लिए रास्ते में चाय-नाश्ते, भोजन और मेडिकल सुविधाओं की उत्तम व्यवस्था की गई है। संघ शनिवार शाम को सालासर बालाजी के दरबार में पहुंचकर धोक लगाएगा और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेगा। रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

गुरुवार को बालाजी मित्र मंडल संघ भी हुआ रवाना

सातलेरा गांव से गुरुवार को बालाजी मित्र मंडल पैदल यात्री संघ भी जयकारों के साथ सालासर के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी जीवनदास स्वामी ने पैदल यात्रियों को तिलक लगाकर ध्वजा सौंपी और शुभकामनाओं के साथ विदा किया। दोनों पैदल यात्री संघों के रवाना होने से गांव में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बॉक्सिंग में इंदपालसर राईकान के रामसिंह ने जीता रजत पदक🟢 पंचायत चुनाव: श्रीडूंगरगढ़ की 19 सीटों के लिए सोमवार से नामांकन, 23 अक्टूबर आखिरी तारीख🟢 बिग्गा बास में निकली रिधु बाईसा की झांकी, आज रात होगा जागरण🟢 श्री ओसवाल पंचायत की आमसभा में कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला कोर्ट पहुंचा, आपराधिक प्रकरण पेश🟢 नन्हे-मुन्नों ने डांडिया की खनक पर दी प्रस्तुतियां, बाल वाटिका मेले में खेल-खेल में सीखा हुनर🟢 पंचायत चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर RLP की बैठक कल, श्रीडूंगरगढ़-रीड़ी के कार्यकर्ता होंगे शामिल🟢 पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने तेज की तैयारी, विधायक सारस्वत बोले- गांव-गांव तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं🟢 सातलेरा से जयकारों के साथ सालासर रवाना हुए पैदल यात्री संघ, शनिवार शाम बालाजी दरबार में लगाएंगे धोक🟢 कोलायत-बिठनोक में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न निर्वाचन अधिकारी को सौंपे🟢 छात्रावासों में पहुंचा निर्वाचन प्रकोष्ठ, विद्यार्थियों से कहा- मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम