#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने तेज की तैयारी, विधायक सारस्वत बोले- गांव-गांव तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा कार्यालय में हुई संगठनात्मक बैठक, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क पर दिया जोर

NEXT 17 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को भाजपा कार्यालय में विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में आयोजित बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम मुख्य वक्ता रहे।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का मूल मंत्र जनसेवा और विकास है। केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ काम कर रही है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं, क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और जनहित के प्रयासों को प्रत्येक गांव और घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ बूथ स्तर पर सक्रिय रहें तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाएं।

बूथ प्रबंधन को बताया चुनाव की सफलता का आधार

भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने संगठनात्मक एकजुटता और बूथ प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियां मजबूत करने, बूथ स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना बनाने और समन्वय के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद: बैठक में जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिव स्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष नारायण कलानी, उपाध्यक्ष विनोद गिरी, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मिंगसरिया सरपंच पूर्णाराम राणा, पूर्व सरपंच रतन सिंह केऊ, सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह, पार्षद रामसिंह राजपुरोहित जागीरदार, पार्षद प्रतिनिधि दिलीप सिंह, ओम नाई, नानूराम कुचेरिया, जगदीश गुर्जर, मंडल महामंत्री मदन सोनी व संदीप क़ायल, मंडल उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, मंडल मंत्री महेंद्र पारीक, गोपाल प्रजापत, राधे ज्यानी, नंदू गोदारा, गजानंद शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक योगेश सारस्वत, सूरजभान स्वामी, शंकरलाल जोशी, समुंदर सिंह, विनोद कुमार राठी, राजेन्द्र कुमार भाटी, हनुमान प्रजापत, श्याम सुंदर पुरोहित, राजकुमार पांडिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बॉक्सिंग में इंदपालसर राईकान के रामसिंह ने जीता रजत पदक🟢 पंचायत चुनाव: श्रीडूंगरगढ़ की 19 सीटों के लिए सोमवार से नामांकन, 23 अक्टूबर आखिरी तारीख🟢 बिग्गा बास में निकली रिधु बाईसा की झांकी, आज रात होगा जागरण🟢 श्री ओसवाल पंचायत की आमसभा में कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला कोर्ट पहुंचा, आपराधिक प्रकरण पेश🟢 नन्हे-मुन्नों ने डांडिया की खनक पर दी प्रस्तुतियां, बाल वाटिका मेले में खेल-खेल में सीखा हुनर🟢 पंचायत चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर RLP की बैठक कल, श्रीडूंगरगढ़-रीड़ी के कार्यकर्ता होंगे शामिल🟢 पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने तेज की तैयारी, विधायक सारस्वत बोले- गांव-गांव तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं🟢 सातलेरा से जयकारों के साथ सालासर रवाना हुए पैदल यात्री संघ, शनिवार शाम बालाजी दरबार में लगाएंगे धोक🟢 कोलायत-बिठनोक में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न निर्वाचन अधिकारी को सौंपे🟢 छात्रावासों में पहुंचा निर्वाचन प्रकोष्ठ, विद्यार्थियों से कहा- मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम