NEXT 17 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित होगी। बैठक में चुनावी तैयारियों और प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा की जाएगी।
बैठक रविवार, 18 अक्टूबर को शाम 6 बजे श्रीडूंगरगढ़ के जयपुर रोड स्थित एक होटल में होगी। इसमें RLP के बीकानेर जिला प्रभारी दानाराम घिंटाला, डॉ. विवेक माचरा, रीड़ी तहसील अध्यक्ष मनोज जाखड़, दुसारणा के युवा नेता सुनील गोदारा और राम सिंह बाना सहित पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बैठक में दोनों पंचायत समिति क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की तैयारी और प्रत्याशियों के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया जाएगा।





























