विधायक ताराचंद सारस्वत ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत, सरपंच प्रत्याशी मनोहर कड़वासरा भी भाजपा में आए
NEXT 22 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बींझासर में कांग्रेस और कम्युनिस्ट खेमे से जुड़े 250 से अधिक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने से क्षेत्र की राजनीति में हलचल देखने को मिली है। श्रीडूंगरगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बींझासर के सरपंच प्रत्याशी मनोहर कड़वासरा सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ताराचंद सारस्वत ने सभी नवसदस्यों को दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

इन नेताओं ने ग्रहण की सदस्यता: भाजपा में शामिल होने वालों में मनोहर कड़वासरा, जगदीश प्रसाद कड़वासरा, शेरा राम, सहीराम गोदारा, खीवणराम गोदारा, राजूराम कड़वासरा, दूलाराम मेघवाल, जेठाराम मील, अशोक कड़वासरा, हंसराज कड़वासरा, बन्नाराम खाती, सुखराम गोदारा, मालाराम नैन, कालूराम, पारमाराम, मानसुख, हंसराज, सोहन कड़वासरा एवं रमेश नैन सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
संगठन की मजबूती पर दिया जोर: विधायक ताराचंद सारस्वत ने नवसदस्यों का आत्मीय स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता को पार्टी की ताकत बताया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति है और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से पार्टी को मजबूती मिलती है।
आसपास के गांवों के कार्यकर्ता भी पहुंचे: कार्यक्रम में भाजपा देहात मंडल महामंत्री जगदीश पारीक, जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक श्रवण सारस्वत, सहीराम तावणिया, नरसीराम सारस्वत, रेवंतराम सारस्वत, भंवरलाल तावणिया एवं गंगाबिशन सारस्वत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समंदसर, बींझासर, राजपुरा एवं मणकरासर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और नवसदस्यों का स्वागत किया।
बींझासर से बड़ी संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने के घटनाक्रम को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के राजनीतिक परिदृश्य में अहम माना जा रहा है।





















