#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवरंग उत्सव में 53 प्रतिभागियों का सम्मान, नौ दिन तक चला संस्कृति और भक्ति का संगम

By Next Team Writer

Published on:

NEXT न्यूज़ व कान्हा ज्वेलर्स की पहल: राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया रहे मुख्य अतिथि, विजेताओं को दिए पुरस्कार

NEXT 22 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नवरात्रा के नौ दिनों तक भक्ति, संस्कृति और रचनात्मकता को मंच देने वाले नवरंग उत्सव-2026 का पुरस्कार वितरण समारोह कालू रोड स्थित अनुज स्पोर्ट्स एरेना (खेल मैदान) में आयोजित हुआ। NEXT न्यूज़ और कान्हा ज्वेलर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में नौ दिनों की अलग-अलग थीम पर सैकड़ों प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। निर्णायक मंडल ने 53 प्रतिभागियों को विजेता और सांत्वना पुरस्कारों के लिए चयनित किया। समारोह में सभी चयनित प्रतिभागियों को मंचस्थ अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

NEXT न्यूज व कान्हा ज्वेलर्स के “नवरंग उत्सव-2026” में पुरस्कार वितरण समारोह की फ़ोटो डाऊनलोड करें

https://www.facebook.com/share/p/1EnvhuzKyT/

https://www.facebook.com/share/p/1BTkuDoiYB/

कार्यक्रम में भामाशाह एवं राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंचस्थ अतिथियों में बिमल पुगलिया, विजयराज सेठिया, मालचंद सिंघी, एडवोकेट मोहनलाल सोनी, रामावतार सोनी (दिल्ली), अशोक सोनी (माहेश्वरी), कान्हा ज्वेलर्स के प्रतिनिधि और एडवोकेट दीपिका सोनी शामिल रहे। निर्णायक मंडल की सामाजिक कार्यकर्ता सुरेखा व्यास, शिक्षाविद रेणु व्यास और नीलू सोनी भी मौजूद रहीं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

संस्कृति से नई पीढ़ी का जुड़ाव जरूरी

मुख्य अतिथि भीखमचन्द पुगलिया ने आयोजन को कस्बे के लिए नवाचार बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी रहती है। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और समाज में नयापन आता है। एडवोकेट मोहनलाल सोनी ने आयोजन के लिए NEXT न्यूज़ और कान्हा ज्वेलर्स का धन्यवाद जताया। शिक्षाविद रेणु व्यास ने इसे भारतीय परंपरा और संस्कृति के साथ नई पीढ़ी में उत्साहवर्धन करने वाला कार्यक्रम बताया। रमेश भोजक ने आने वाले समय में ऐसी ही प्रतियोगिताएं NEXT न्यूज़ से करवाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कमल बोथरा, विनोद भादानी, कांति कुमार पुगलिया, अशोक बैद, धनराज पुगलिया, कमल कुमार पुगलिया, कमल कुमार सिंघी और रमेश भोजक सहित अन्य लोग मौजूद रहे और मंचस्थ अतिथियों का दुपट्टा और मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

नौ दिन, नौ थीम और प्रतिभाओं को मिला मंच

पहला दिन- मेरे घर घट की स्थापना: विजेता हरिओम नाई, रामावतार सोनी और स्नेहा पारीक रहे। सांत्वना पुरस्कार कुंदन नायक, गौरीशंकर सायच, चेतना भोजक और सरिता बोहरा को मिला।

दूसरा दिन- नवरंग रंगोली: विजेता सुहानी राठी, भूमिका सोनी और हर्षिता रहीं। सांत्वना पुरस्कार निकिता प्रजापत और गोपाल कायल को मिला।

तीसरा दिन- मेरा नवरात्रि लुक: विजेता भव्या भोजक, सुहानी राठी, निशा सोनी (माहेश्वरी) और तृप्ति तापड़िया रहीं। सांत्वना पुरस्कार अवनी प्रजापत और स्वीटी तापड़िया को मिला।

चौथा दिन- भक्ति के सुर: विजेता निशा सोनी, सुहानी राठी और सीमा भोजक रहीं। सांत्वना पुरस्कार रेखा भोजक को मिला।

पांचवां दिन- मां के दरबार में: विजेता निर्मल सोनी, तृप्ति तापड़िया और निकिता प्रजापत रहीं। सांत्वना पुरस्कार मनोज सोमाणी, छवि भोजक और रेखा भोजक को मिला।

छठा दिन- हमारी नवरात्रा परंपरा: विजेता तृप्ति तापड़िया, रेखा डागा और ललिता राठी रहीं। सांत्वना पुरस्कार सांवरमल सहदेवड़ा, सुमन राठी, महावीर माली और मंजू भोजक को मिला।

सातवां दिन- नन्हे कलाकार: विजेता तमन्ना शेखावत, कुसुम सुथार और कार्तिक राठी रहे। सांत्वना पुरस्कार मीनाक्षी सुथार, खुशी डागा और कृष्णा प्रजापत को मिला।

आठवां दिन- माता रानी का भोग: विजेता स्वीटी तापड़िया, ललिता राठी और अंजना पारीक रहीं। सांत्वना पुरस्कार निशा सोनी और शिवानी राठी को मिला।

नौवां दिन- कन्या पूजन: विजेता विजय सोनी, दिव्या सोनी और अमित चौपड़ा रहे। सांत्वना पुरस्कार गायत्री सुथार, रेखा डागा और रेखा भोजक को मिला।

नवरंग उत्सव-2026 के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभागियों का उत्साह देखने को मिला। आयोजन के जरिए धार्मिक आस्था, पारिवारिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीराम कथा के साथ शुरू हुआ नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन🟢 नवरंग उत्सव में 53 प्रतिभागियों का सम्मान, नौ दिन तक चला संस्कृति और भक्ति का संगम🟢 बींझासर में कांग्रेस-कम्युनिस्ट को बड़ा झटका, 250 से अधिक नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल🟢 जोधपुर में 12 नवंबर से गूंजेगा ‘मरु निनाद’, श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी संख्या में जाएंगे स्वयंसेवक🟢 राहत की खबर: श्रीडूंगरगढ़ की लापता किरण नाई सकुशल घर लौटीं🟢 श्रीडूंगरगढ़ से प्रौढ़ महिला लापता, परिजनों ने आमजन से मांगी मदद🟢 18-19 साल के युवाओं के वोटर कार्ड बनाने पर जोर, 294 मतदान केंद्रों पर बैठेंगे बीएलओ