#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पंचायती राज चुनाव: पूनरासर हनुमानजी के दर्शन कर चुनावी मैदान में उतरे विधायक सारस्वत, तीन गांवों में मांगे वोट

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 25 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायतीराज चुनाव को लेकर भाजपा ने गांवों में जनसंपर्क तेज कर दिया है। रविवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने पूनरासर स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इसके बाद पूनरासर, बिंझासर और लोढ़ेरा में ग्रामीणों से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की।

विधायक सारस्वत ने पूनरासर और राजपुरा क्षेत्र में पंचायत समिति वार्ड संख्या 11 की प्रत्याशी राधा देवी (पत्नी मनोज नाथ) के समर्थन में जनसंपर्क किया। वहीं, बिंझासर, मणकरासर और समंदसर में पंचायत समिति वार्ड संख्या 10 की प्रत्याशी रुखमणी (पत्नी तेजपाल) के प्रतिनिधि मांगीलाल गोदारा के साथ ग्रामीणों से संवाद कर वोट मांगे। लोढ़ेरा में पंचायत समिति वार्ड संख्या 8 के प्रत्याशी किसना राम/उमाराम के समर्थन में प्रचार किया।

जिला परिषद प्रत्याशियों के लिए भी मांगे वोट

जनसंपर्क के दौरान जिला परिषद बीकानेर के वार्ड संख्या 36 की प्रत्याशी सरिता देवी (पत्नी ओमप्रकाश) और वार्ड संख्या 37 की प्रत्याशी सुरेश कंवर (पत्नी भागीरथ सिंह) के समर्थन में भी मतदान की अपील की गई। विधायक ने ग्रामीणों को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया।

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे साथ

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंभनाथ सिद्ध, पूर्व चेयरमैन रामेश्वरलाल पारीक, एडवोकेट भरत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, पार्षद आईदान पारीक, पार्षद दिलीप सिंह, देहात महामंत्री जगदीश पारीक, मुरलीनाथ सिद्ध, मुन्नी नाथ, ओंकारनाथ सिद्ध, मनोहर कड़वासरा, लिछुराम गोदारा, देवकरण पारीक, सीताराम सोनी और तोलाराम डेलू सहित भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला परिषद वार्ड 37 के प्रतिनिधि ओमप्रकाश शर्मा, वार्ड 36 के प्रतिनिधि भागीरथ सिंह तंवर, पंचायत समिति वार्ड 11 के प्रतिनिधि मनोज नाथ, वार्ड 12 के रणवीर सिंह, वार्ड 13 के रघुनाथ और वार्ड 14 के मोहन नाथ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक सारस्वत ने ग्रामीणों से चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पंचायती राज चुनाव: पूनरासर हनुमानजी के दर्शन कर चुनावी मैदान में उतरे विधायक सारस्वत, तीन गांवों में मांगे वोट🟢 सोनियासर मिठिया में आज रात सजेगा कबड्डी का मैदान, शाम 7:15 बजे होगा आगाज🟢 नेत्रदान कर समाज को प्रेरणा दे गईं कमला देवी दुगड़, स्मृति सभा में दी श्रद्धांजलि🟢 पूनरासर बालाजी के दर्शन को रवाना हुआ संघ🟢 स्व. पुगलिया दंपती की स्मृति में अस्पताल के डीडीसी कक्ष का जीर्णोद्धार, मंत्रोच्चार के साथ किया उद्घाटन🟢 आज शरद पूर्णिमा पर श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर बालाजी धाम तक निकलेगी पैदल यात्रा