श्रीडूंगरगढ़ में 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य बोले- गरीबों और किसानों के लिए आजीवन संघर्ष किया
NEXT 26 अक्टूबर, 2036 श्रीडूंगरगढ़। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं किसान मसीहा कुंभाराम आर्य की 31वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने कहा कि कुंभाराम आर्य समाज और राष्ट्र के बड़े व्यक्तित्व थे। उन्होंने लोककल्याण की भावना से समाज एवं राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर जीवनभर वे गरीबों और किसानों के हितों के लिए संघर्षरत रहे। किसानों को भूस्वामित्व का अधिकार दिलाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और जनहित के प्रति समर्पण का उदाहरण है।
श्रद्धांजलि सभा में श्रवण कुमार भाम्भू, डालूराम कस्वां, मोहनराम सारण, भंवरलाल जाखड़, रामनिवास जाखड़ और संगीता बेनीवाल ने पुष्पांजलि अर्पित की। छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने भी कुंभाराम आर्य को श्रद्धांजलि देकर उनके आदर्शों को याद किया।



















