#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में पंचायत समिति चुनाव के लिए 77 प्रत्याशी मैदान में, 3 नवंबर से मतदान

By Next Team Writer

Published on:

तीसरे चरण में तीन पंचायत समितियों की 63 सीटों पर 226 अभ्यर्थी शेष, नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ

NEXT 26 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में 77 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं। वहीं, लूणकरणसर में 82 और रीड़ी पंचायत समिति में 67 प्रत्याशी मैदान में हैं। तीनों पंचायत समितियों की 63 सीटों के लिए अब कुल 226 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे।

सोमवार को नाम वापसी के अंतिम दिन लूणकरणसर पंचायत समिति में 15, रीड़ी में 6 और श्रीडूंगरगढ़ में 5 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिए। इसके बाद तीनों पंचायत समितियों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट हो गई है।

3 नवंबर को पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 2 नवंबर को मतदान दल रवाना होंगे। पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए 3 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

पंच-सरपंच के लिए 5 नवंबर को वोटिंग

पंच एवं सरपंच पदों के लिए 4 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद 5 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। उपसरपंच का चुनाव 6 नवंबर को होगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पंचायत समिति चुनाव के लिए 77 प्रत्याशी मैदान में, 3 नवंबर से मतदान🟢 दो युवाओं की पहली पुण्यतिथि पर 2 नवंबर को बिग्गा में रक्तदान शिविर🟢 किसानों को भूस्वामित्व का हक दिलाने वाले कुंभाराम आर्य को किया याद🟢 श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा 200 MVA का ट्रांसफॉर्मर, विधायक सारस्वत का जताया आभार