#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मोमासर में कम्युनिस्ट पार्टी को झटका, हरिराम बैरा और भंवरलाल पांडर साथियों सहित भाजपा में शामिल

By Next Team Writer

Published on:

विधायक ताराचंद सारस्वत ने पांच गांवों में किया जनसंपर्क, पंचायत समिति व जिला परिषद प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

NEXT 27 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायत राज चुनाव के बीच मोमासर में कम्युनिस्ट पार्टी को झटका लगा है। चुनावी सभा में कम्युनिस्ट पार्टी के नेता हरिराम बैरा और भंवरलाल पांडर अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए। विधायक ताराचंद सारस्वत ने सभी का स्वागत किया। नेताओं ने भाजपा के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करने की बात कही।

विधायक सारस्वत ने मंगलवार को तोलियासर, लिखमादेसर, सत्तासर, मोमासर और आडसर में जनसंपर्क कर चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने पंचायत समिति और जिला परिषद के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर विधायक का स्वागत किया।

भैरूँजी के दर्शन कर शुरू किया अभियान

तोलियासर में विधायक ने भैरूँजी के दर्शन कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इसके बाद पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 6 की भाजपा प्रत्याशी दुर्गा देवी पत्नी पृथ्वीराज सिंह राजपुरोहित, के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा की।

इन प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

विधायक सारस्वत ने पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 1 मोमासर से भागीरथ सुथार, वार्ड नंबर 2 लिखमादेसर-सत्तासर से सुमन शर्मा, वार्ड नंबर 3 आडसर-लालासर से भगवती प्रसाद लखारा और वार्ड नंबर 6 तौलियासर से दुर्गा देवी के समर्थन में मतदान की अपील की।

वहीं, जिला परिषद वार्ड नंबर 35 से इन्द्रा देवी और वार्ड नंबर 36 से सरिता देवी के पक्ष में भी वोट मांगे।

सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा पर जोर

विधायक सारस्वत ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तथा आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनसहयोग का आह्वान किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बुजुर्गों-दिव्यांगों से बोले एसडीएम मित्तल- मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं🟢 मोमासर में कम्युनिस्ट पार्टी को झटका, हरिराम बैरा और भंवरलाल पांडर साथियों सहित भाजपा में शामिल🟢 वाल्मीकि प्राकट्य दिवस पर निकली शोभायात्रा, मंदिर निर्माण के लिए 1.51 लाख की घोषणा