#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दीपावली पर श्रीडूंगरगढ़ के किसानों की चमकी किस्मत, 14,917 किसानों के खातों में पहुंचे 30.98 करोड़

By Next Team Writer

Published on:

बीकानेर जिले में 114.02 करोड़ रुपए के फसल बीमा क्लेम का भुगतान, प्रदेशभर में किसानों को मिले 345 करोड़ रुपए

NEXT 30 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। दीपावली पर जिले के किसानों को फसल बीमा क्लेम के रूप में बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लंबे समय से लंबित दावों का भुगतान शुरू होने से किसानों को आर्थिक संबल मिला है। बीकानेर जिले में कुल 114.02 करोड़ रुपए की क्लेम राशि किसानों को हस्तांतरित की गई है। इसमें श्रीडूंगरगढ़ तहसील के किसानों को सबसे अधिक 30.98 करोड़ रुपए मिले हैं। यहां के 14,917 किसानों के खातों में बीमा क्लेम की राशि पहुंचाई गई है।

संयुक्त निदेशक कृषि मदनलाल ने बताया कि कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल के निर्देशानुसार रबी 2025-26 में सूखे से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए अधिसूचित बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के माध्यम से करीब 114.02 करोड़ रुपए के दावों का भुगतान करवाया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ में 14,917 किसानों को मिला लाभ

उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत के अनुसार तहसीलवार भुगतान में श्रीडूंगरगढ़ के 14,917 किसानों को 30.98 करोड़ रुपए, लूणकरणसर के 17,753 किसानों को 29.08 करोड़ रुपए, छतरगढ़ के 9,921 किसानों को 25.39 करोड़ रुपए तथा नोखा के 4,486 किसानों को 15.81 करोड़ रुपए का क्लेम दिया गया है। वहीं बज्जू, बीकानेर, हदां, जसरासर, खाजूवाला, कोलायत और पूगल तहसीलों के किसानों को कुल 12.83 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए हैं।

प्रदेश के किसानों को मिले 345 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशभर में करीब 345 करोड़ रुपए के लंबित फसल बीमा दावों का भुगतान किया है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं, सूखे और प्रतिकूल मौसम से फसल खराब होने पर किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। किसानों की आय की सुरक्षा और कृषि जोखिमों को कम करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 दो ट्रक बेचे, खरीदारों ने नहीं चुकाई फाइनेंस की किस्तें, नामांतरण भी अटकाया; धमकी देने का आरोप🟢 35 साल विद्यालय की सेवा की, स्टाफ ने दी भावपूर्ण विदाई🟢 श्रीडूंगरगढ़ के पुत्र ने देशभर में बढ़ाया क्षेत्र का नाम, हिमांशु जोशी को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक🟢 श्रीडूंगरगढ़ से 2 नवंबर को निकलेगी डूंगर बालाजी की डाक ध्वजा, रात को होगा जागरण