नापासर में देशनोक रोड स्थित शराब ठेके के पास खाली बाड़े में खेल रहे थे जुआ; 38,220 रुपए और ताश की 104 पत्तियां जब्त
NEXT 4 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। दीपावली का पर्व नजदीक आते ही जुए के खेल की महफिलें भी सजने लगी हैं। एक ओर पुलिस जुआरियों पर नजर रख रही है, वहीं दूसरी ओर जुआ खेलने वाले भी बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार रात नापासर पुलिस ने देशनोक रोड स्थित शराब ठेके के पास एक खाली बाड़े में दबिश देकर जुआ खेल रहे 11 जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 38 हजार 220 रुपए नकद और ताश की 104 पत्तियां बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 10:30 बजे एएसआई जगदीश कुमार पुलिस जवान गोरखाराम, सुरेंद्र कुमार और मांगीलाल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से खाली बाड़े में जुआ खेलने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी घेरा बनाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 11 जनों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में नापासर निवासी श्यामसुंदर पुत्र हड़मान प्रसाद सोनी, चैनाराम पुत्र भगवानाराम कुम्हार निवासी सींथल, नेतराम पुत्र सुरजाराम जाट निवासी नापासर, छोटूलाल पुत्र चंपालाल नाई निवासी सींथल, नवरत्न पुत्र चंदूलाल मेघवाल, कालूराम पुत्र रेखराम मेघवाल, सुरेश पुत्र पदमसिंह नाई, लीलाधर पुत्र काशीराम आसोपा, रामलाल पुत्र खींयाराम नाई, भवानीशंकर पुत्र कन्हैयालाल नाई और हेमंत पुत्र गौरधन सोनी नापासर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 13 आरपीजीओ में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।




















