#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मिंगसरिया में नवनिर्वाचित सरपंच मनोज देवी ने संभाला कार्यभार, ग्रामीणों को दिलाया विकास का भरोसा

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 11 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत मिंगसरिया में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच मनोज देवी पत्नी शिवरतन (पप्पू) नाई ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उपसरपंच चतर सिंह राठौड़ सहित सभी वार्ड पंच मौजूद रहे।

कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस कार्यकाल में गांव के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। सरपंच मनोज देवी, उपसरपंच चतर सिंह राठौड़ एवं वार्ड पंचों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करवाने, मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनहित के कार्यों को गति देने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने नई पंचायत टीम से गांव के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों के सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच किशनलाल सोनी, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, कुंभा राम ठेकेदार, देवी सिंह बिदावत, डूंगर सिंह बिदावत, सुरजाराम नाई, मदन सिंह उग्रावत, रेखाराम कामड़, लाछा राम नायक, नेमाराम प्रजापत, तिलोकाराम प्रजापत, किशनाराम सारण, दुलाराम ज्याणी, चोखाराम ढाका, रामलाल पुनिया, सरदारा राम गोदारा, भगीरथ सिंह हंसावत, शिवलाल गोदारा, योगेंद्र सिंह हंसावत, लिछमण राम ढाका, श्रवण सिंह हंसावत, नानूराम गोदारा, गिरधारी गोदारा, भूराराम मेघवाल, नारायण नायक, राम सिंह हंसावत एवं केशरा राम गोदारा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
मंच संचालन रतन सिंह बिदावत ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मिंगसरिया में नवनिर्वाचित सरपंच मनोज देवी ने संभाला कार्यभार, ग्रामीणों को दिलाया विकास का भरोसा