NEXT 19 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को सुमित शिक्षण संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पीएलवी बलराम ने विद्यार्थियों को बताया कि जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल-फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा पुलिस हेल्पलाइन 100 व 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता के बारे में भी बताया।
इन वर्गों को मिलती है मुफ्त कानूनी सहायता
शिविर में बताया गया कि बच्चों, महिलाओं, एससी-एसटी वर्ग के लोगों, तीन लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले पात्र व्यक्तियों, आपदा पीड़ितों और बंदियों को नियमानुसार निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।
इस दौरान प्रधानाध्यापक रामनिवास धायल सहित संस्थान के अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी पहुंचाना रहा।



















