#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पोस्टरों में दिखाया ऊर्जा बचत का महत्व, 5 स्कूलों के 34 विद्यार्थियों ने लिया भाग

By Next Team Writer

Published on:

लिखमादेसर स्कूल में स्काउट-गाइड का जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिलाई ऊर्जा संरक्षण की शपथ

NEXT 20 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बिजली की बचत और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग से ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसी संदेश के साथ शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिखमादेसर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, मंडल मुख्यालय बीकानेर के तत्वावधान में ऊर्जा संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें परिचर्चा के साथ पोस्टर प्रतियोगिता हुई, जिसमें पांच विद्यालयों के 34 विद्यार्थियों ने भाग लेकर पोस्टरों के जरिए ऊर्जा बचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं स्काउट-गाइड प्रार्थना के साथ की। परिचर्चा में राजनीति विज्ञान व्याख्याता ओमप्रकाश, इतिहास व्याख्याता मन्नी और संस्कृत वरिष्ठ अध्यापक युधिष्ठर ने ऊर्जा के महत्व, बिजली की बचत, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग और दैनिक जीवन में ऊर्जा संरक्षण के उपाय बताए। उन्होंने विद्यार्थियों से अनावश्यक विद्युत उपकरण बंद रखने और ऊर्जा का विवेकपूर्ण उपयोग करने का आह्वान किया।

5 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

भगवती पारीक ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में आयोजक विद्यालय के अलावा जीएसएस ठुकरियासर, महात्मा गांधी विद्यालय धीरदेसर चोटियान, गुरुकुल विद्यालय और श्री हंसोजी आदर्श विद्या मंदिर के 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए। कक्षा 12 की भावना पारीक और किरण सुथार ने भी वार्ता में अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में सभी को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सीओ गाइड मीनाक्षी भाटी, एसएमसी सचिव लूणनाथ सिद्ध, गाइड लीडर विद्या पारीक, स्काउट लीडर हर्षित स्वामी, रामकृष्ण पन्नीवाल और स्थानीय संघ श्रीडूंगरगढ़ के सचिव सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक भगवती पारीक ने संचालन किया। प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा ने आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सातलेरा सरपंच ने संभाली कमान, बोले- दोनों गांवों की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान पहली प्राथमिकता🟢 पोस्टरों में दिखाया ऊर्जा बचत का महत्व, 5 स्कूलों के 34 विद्यार्थियों ने लिया भाग🟢 चिप खोलेगी प्रत्याशियों की जीत-हार का राज: 10 बजे से आने लगेंगे पंचायत समिति के नतीजे, पहली बार बदलेगी मतगणना की प्रक्रिया🟢 गाय से टकराई बाइक, 40 वर्षीय युवक घायल; एपीजे एंबुलेंस टीम ने पहुंचाया अस्पताल