भव्य श्रृंगार कर गुब्बारों से सजाया मंदिर, महिलाओं ने भजन-कीर्तन में लिया भाग
NEXT 22 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के प्राचीन श्री भीखामहाराज मंदिर में शनिवार को एकादशी के पावन पर्व पर बाबा श्याम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर में भजन-कीर्तन और महाज्योत का आयोजन हुआ। बाबा श्याम का आकर्षक श्रृंगार किया गया, वहीं मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया।
शाम को बाबा की महाज्योत प्रज्वलित की गई। पंडित जगदीश आसोपा ने विधि-विधान से दीप प्रज्वलित करवाकर महाआरती संपन्न करवाई। इसके बाद मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन का दौर शुरू हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया। भजनों की प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के अंत में बाबा के प्रसाद का वितरण किया गया।




















