NEXT 30 जनवरी, 2025। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने गांधी के विचारों को स्मरण करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में राधेश्याम सारस्वत, कन्हैयालाल सोमानी, विमल भाटी, तुलसीराम गुरावा, ओमप्रकाश गुरावा, रामकिशन गावड़िया, नारायण चंद झवर, प्रह्लाद सोनी, हीरालाल जाट, श्याम सुंदर दर्जी, राजेश मंडा, प्रकाश दुसाद, अयूब दमामी, श्याम सुंदर प्रजापत, हेमदास स्वामी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनों ने गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
गाँधी पार्क में सफाई बदहाल, रोष
श्रीडूंगरगढ़ के कस्बे के गाँधी पार्क में जब कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे तो वहां फैले कचरे, गन्दगी और शराब की बोतलों को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। इस दौरान कांग्रेस नेता राधेश्याम सारस्वत ने कहा कि पालिका के हालात बदतर हो रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों स्थानों की सफाई तो दूर की बात, आज के इस अवसर पर गाँधी पार्क की भी सफाई भी नहीं हुई है।
























