NEXT 17 फरवरी, 2025। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दशरथ सिंह शेखावत ने शनिवार को भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित संगठन पर्व बैठक में सुमन छाजेड़ को भाजपा शहर अध्यक्ष घोषित किया। उनके नाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास, देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर, आईटी सेल प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर राजेंद्र पंवार सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा बीकानेर शहर अध्यक्ष बनी सुमन छाजेड़, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Published on:
