#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पुलिस ने सलमान भुट्टा को पकड़ने के लिए फेंका राजपासा, भेजा जेल

By Next Team Writer

Updated on:

श्रीडूंगरगढ़। NEXT 11दिसम्बर, 2024। बीकानेर पुलिस ने कुख्यात अपराधी सलमान भुट्‌टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे राजस्थान असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (RAJPASA) के तहत तीसरी बार जेल भेजा है। सलमान पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, फिरौती और अन्य गंभीर अपराधों के कुल 29 मामले दर्ज हैं।

31 वर्षीय सलमान भुट्‌टा, जो बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र के भुट्टों का बास का रहने वाला है, पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था। उसकी बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट तैयार की थी। राजस्थान पुलिस की एटीएस और एसओजी ने भी उसे हार्डकोर अपराधी घोषित किया है।

बीकानेर पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने उसकी कुंडली तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष RAJPASA अधिनियम के तहत इस्तगासा पेश किया। जिला मजिस्ट्रेट ने इस पर संज्ञान लेते हुए सलमान भुट्‌टा को गिरफ्तार कर केंद्रीय कारागृह बीकानेर में भेजने के आदेश दिए।

यह कार्रवाई समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने की दिशा में पुलिस की सख्त नीति को दर्शाती है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन