#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

17 अगस्त को निकाय, 23 सितंबर को पंचायत चुनाव की घोषणा: हाईकोर्ट में सरकार ने बताया शेड्यूल, 15 नवंबर तक मतदान संभव

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 20 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में लंबे समय से अटके पंचायत और नगर निकाय चुनावों का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट की सख्ती के बाद राज्य सरकार ने सोमवार को अदालत में चुनाव का प्रस्तावित शेड्यूल पेश कर दिया। सरकार ने बताया कि 17 अगस्त को नगर निकाय चुनाव और 23 सितंबर को पंचायत चुनाव की घोषणा की जाएगी। पहले निकाय चुनाव होंगे, उसके बाद पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सरकार से चुनाव की तारीख स्पष्ट करने को कहा। इस पर सरकार ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सभी तैयारियां तय समयसीमा के अनुसार पूरी की जाएंगी।

सरकार की ओर से स्वायत्त शासन विभाग के उपनिदेशक ने अदालत को बताया कि 16 जुलाई के हाईकोर्ट के आदेश की पालना में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य चुनाव आयोग, ओबीसी आयोग, स्वायत्त शासन विभाग और पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों ने चुनावी प्रक्रिया की समीक्षा की।

बैठक में तय किया गया कि ओबीसी आयोग 5 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। इसके बाद 15 अगस्त तक एससी, एसटी, ओबीसी और महिला आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य चुनाव आयोग 90 दिनों के भीतर चुनाव संपन्न कराएगा।

यदि हाईकोर्ट सरकार के इस प्रस्तावित शेड्यूल को मंजूरी देता है तो 15 नवंबर तक प्रदेश में विभिन्न चरणों में पंचायत और निकाय चुनावों के लिए मतदान कराया जा सकता है।

गौरतलब है कि पंचायत चुनाव में देरी को लेकर गिर्राज सिंह देवंदा और निकाय चुनाव में देरी को लेकर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने राजस्थान हाईकोर्ट में जनहित याचिकाएं दायर की थीं। इन याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सरकार ने चुनाव कार्यक्रम अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ: श्रीडूंगरगढ़ में 168 प्रत्याशी मैदान में, बीकानेर नगर निगम में 373 उम्मीदवार🟢 आज 8 ने वापस लिए नामांकन, अब 40 वार्डों में 168 प्रत्याशियों के बीच होगी सियासी जंग