#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

आज 8 ने वापस लिए नामांकन, अब 40 वार्डों में 168 प्रत्याशियों के बीच होगी सियासी जंग

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 3 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक 8 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके साथ ही 40 वार्डों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है और अब कुल 168 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमाएंगे।

रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम झंवरलाल मित्तल के अनुसार वार्ड 37 से राजेश शर्मा, वार्ड 13 से गीतादेवी, वार्ड 34 से रामचन्द्र सुनार और पवन बूटन, वार्ड 19 से ओमप्रकाश, वार्ड 6 से छाया मोदी, वार्ड 18 से चंचल सोनी तथा वार्ड 32 से पवन कुमार नाई ने अपने नामांकन वापस ले लिए।

नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नगरपालिका के सभी 40 वार्डों में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। चुनावी मैदान में उतरे 168 प्रत्याशी अब मतदाताओं के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में ताकत लगाएंगे। नामांकन वापसी के साथ ही कई वार्डों में मुकाबले रोचक होने की संभावना है और चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ: श्रीडूंगरगढ़ में 168 प्रत्याशी मैदान में, बीकानेर नगर निगम में 373 उम्मीदवार🟢 आज 8 ने वापस लिए नामांकन, अब 40 वार्डों में 168 प्रत्याशियों के बीच होगी सियासी जंग