#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

2 फेज में होंगे निकाय चुनाव, आज से प्रदेशभर में आचार संहिता लागू

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 19 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। प्रदेश के 309 शहरी निकायों में 2 फेज में 9 सितंबर और 11 सितंबर को मतदान होगा। श्रीडूंगरगढ़ में 9 सितम्बर को चुनाव होंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रदेशभर के शहरी निकाय क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई है। यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी।

चुनाव का रिजल्ट 14 सितंबर को आएगा। 27 अगस्त को नामांकन शुरू होंगे। 3 सितंबर को नाम वापिस होंगे। 21 सितंबर को निकाय प्रमुख का और उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितंबर को होगा। इन चुनावों में 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाओं के कुल 10,245 पार्षद पदों के लिए चुनाव होंगे।

नए काम और घोषणाओं पर रोक

आचार संहिता लागू होने के बाद शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों की नई घोषणा नहीं की जा सकेगी। नए कामों के वर्क ऑर्डर जारी करने पर भी रोक रहेगी। हालांकि पहले से चल रहे कार्य जारी रहेंगे, लेकिन नए काम शुरू नहीं किए जा सकेंगे।

मंत्री-नेताओं पर भी रहेगी पाबंदी

मंत्री और नेता चुनाव प्रचार के लिए सरकारी वाहनों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री सरकारी गेस्ट हाउस में भी नहीं ठहर सकेंगे। इसके अलावा नई सरकारी घोषणाएं, उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम भी नहीं किए जा सकेंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सातलेरा- बाना मार्ग पर 22 को गूंजेंगे बिग्गाजी के भजन, जागरण की तैयारियां शुरू🟢 दो बहनों ने जोड़े से की अठाई तपस्या, समाज ने किया तप अभिनंदन🟢 2 फेज में होंगे निकाय चुनाव, आज से प्रदेशभर में आचार संहिता लागू