#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मेरा शहर, मेरी पहचान: श्रीडूंगरगढ़ में स्वच्छता सर्वेक्षण-2024, नागरिकों से फीडबैक लेने की प्रक्रिया शुरू

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 6 मार्च, 2025 श्रीडूंगरगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में पब्लिक फीडबैक प्रक्रिया शुरू हो गई है।स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि कस्बे में चल रही स्वच्छता गतिविधियों की समीक्षा की जा रही है, जिसमें नागरिक अपनी राय दे सकते हैं। इसी फीडबैक के आधार पर नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ को स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग प्राप्त होगी।

https://sbmurban.org/feedback

इस लिंक पर क्लिक करके स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग ले सकते हैं।

शर्मा ने बताया कि नागरिक स्वच्छता ऐप, माय जिओ ऐप, योर सिटी ऐप, वोट फॉर योर सिटी पोर्टल के माध्यम से अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। जिनके पास ये ऐप नहीं हैं, वे खबर में दिए गए QR कोड को स्कैन कर फीडबैक दे सकते हैं। वहीं, कीपैड मोबाइल उपयोगकर्ता किसी अन्य मोबाइल से ओटीपी के माध्यम से फीडबैक दर्ज कर सकते हैं।

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत नागरिकों से सफाई व्यवस्था से संबंधित 10 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके उत्तर विकल्पों के रूप में उपलब्ध होंगे। नागरिक इनमें से किसी भी विकल्प का चयन कर अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं।

इसे नागरिक स्कैन कर सकते हैं

नगरपालिका ने अधिक से अधिक नागरिकों से फीडबैक देने की अपील की है ताकि श्रीडूंगरगढ़ को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान प्राप्त हो सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन