#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जिला एवं सेशन न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना ने किया एडीजे व एसीजेएम कोर्ट का निरीक्षण

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 15 मार्च, 2025 श्रीडूंगरगढ़। जिला एवं सेशन न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना शनिवार को एडीजे व एसीजेएम कोर्ट के निरीक्षण के लिए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। इस अवसर पर बार संघ द्वारा उनका भावभीना स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीजे कोर्ट के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान एडीजे कोर्ट के न्यायाधीश जयपाल जाणी और एसीजेएम हर्ष कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश सक्सेना ने कहा कि बार और बेंच के आपसी सहयोग से न्याय लाभार्थियों को शीघ्रता से न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, लोक अभियोजक गोपीराम जानू, मोहनलाल सोनी, मीडिया प्रभारी पुखराज तेजी, ओमप्रकाश पंवार, बाबुलाल दर्जी, ललित मारू, साजिद खान, ओमप्रकाश मेहरा, धर्मेंद्र सिंह शेखावत, राधेश्याम दर्जी, राजीव आत्रेय, मदनगोपाल स्वामी, सोहन नाथ सिद्ध, रणवीर सिंह खीची, सतीश, रामावतार, शंकरलाल, राजेन्द्र प्रसाद, जितेंद्र सहित कई अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन