#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

विश्व हिंदू परिषद की समीक्षा बैठक सम्पन्न, धर्मयात्रा की पारदर्शिता से प्रस्तुत हुआ लेखा-जोखा, प्रशासन व पालिका कर्मचारियों को दिया विशेष धन्यवाद

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 21 अप्रैल, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विश्व हिंदू परिषद द्वारा हाल ही में आयोजित विराट धर्मयात्रा के सफल आयोजन के उपरांत रविवार को संगठन की एक विशेष समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में धर्मयात्रा की संपूर्ण आय-व्यय रिपोर्ट को पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत किया गया और आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं एवं समाज सेवकों के योगदान की सराहना की गई।

बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। धर्मयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बना दिया, जिसे सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति के प्रति जनसमर्पण का प्रतीक माना गया।

समीक्षा बैठक में आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, मीडिया कर्मियों, सफाईकर्मियों व अन्य विभागों के सहयोग की विशेष रूप से प्रशंसा की गई। परिषद ने कहा कि इन विभागों के सक्रिय सहयोग के बिना इतने विशाल आयोजन का शांतिपूर्ण और सफल संचालन संभव नहीं था।

विश्व हिंदू परिषद ने नगरवासियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, पालिका कर्मियों, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी, युवा शक्ति और समस्त सनातन धर्म समाज का हृदय से आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group