#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

भाजपा कार्यालय में वक्फ सुधार को लेकर जनजागरण, बोले सुमेधानंद- वक्फ संपत्तियां समाज की धरोहर, पारदर्शिता जरूरी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 मई, 2025 श्रीडूंगरगढ़। भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को वक्फ सुधार जनजागरण अभियान आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीकर के पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती रहे। विधायक ताराचंद सारस्वत ने साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।

स्वामी सुमेधानंद ने कहा कि वक्फ संपत्तियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं। इनका सही उपयोग समाज उत्थान और जरूरतमंदों की सेवा में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थाओं का संचालन कानून और पारदर्शिता के साथ होना जरूरी है, तुष्टिकरण की राजनीति से नहीं।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि वक्फ बोर्ड अब निष्पक्षता और पारदर्शिता से काम करेगा ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लगे और जरूरतमंदों तक अधिकार पहुंचे।

इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विनोद गिरी गुसाईं, भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी,  कुम्भाराम सिद्ध, पूराराम ढाका, महेंद्र सिंह तंवर,  नरेश मोट, उस्मान अली खन्ना, रोशन छींपा, मुमताज राईन, समसूदीन काजी, पार्षद जगदीश गुर्जर, राजपुरोहित समाज के गणमान्य, संतगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन हेमनाथ जाखड़ ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group