NEXT 26 मई, 2025। राजस्थान शिक्षा विभाग ने सोमवार को आठवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार प्रदेश का कुल परिणाम 96.66% रहा, जो पिछले साल की तुलना में 0.94% ज्यादा है। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।
लड़कियों का परिणाम 97.24%, जबकि लड़कों का 96.14% रहा। शिक्षा मंत्री मंदन दिलावर ने पाली से ऑनलाइन जुड़कर परिणाम जारी किया। शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल जयपुर से जुड़े।
सीकर बना टॉपर जिला, धौलपुर सबसे पीछे
- सीकर जिले ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 98.96% रिजल्ट के साथ पहला स्थान हासिल किया।
- दौसा 98.62% के साथ दूसरे और अजमेर 98.17% के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
- बीकानेर जिला 18वें स्थान पर रहा।
- सबसे खराब प्रदर्शन धौलपुर का रहा, जहां मात्र 93.37% छात्र पास हुए।
- बारां और पाली का रिजल्ट क्रमश: 93.37% और 94.17% रहा।
ग्रेडिंग सिस्टम से जारी हुआ रिजल्ट
इस बार भी रिजल्ट ग्रेडिंग सिस्टम पर आधारित रहा। विद्यार्थियों को अंक नहीं, ग्रेड दिए गए हैं।
- A ग्रेड (81-100 अंक): 17.65% स्टूडेंट्स
- B ग्रेड (61-80 अंक): 52.38% स्टूडेंट्स
- C ग्रेड (41-60 अंक): 24.46% स्टूडेंट्स
- D ग्रेड (33-40 अंक): 0.17% स्टूडेंट्स
- E ग्रेड (0-32 अंक): 3.27% स्टूडेंट्स – इन्हें अगस्त में फिर से परीक्षा देनी होगी।
881 स्टूडेंट्स का रिजल्ट रोका गया
विभिन्न कारणों से 881 स्टूडेंट्स का रिजल्ट फिलहाल रोका गया है। शिक्षा विभाग ने बताया कि इन मामलों की जांच के बाद जल्द ही अपडेट दिया जाएगा।
रिजल्ट देखने के लिए:
https://rajshaladarpan.rajasthan.gov.in