#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गौसेवा के लिए मिले 15 लाख

By Next Team Writer

Published on:

बापेऊ की पुरुषोत्तम गौशाला में सात दिवसीय कथा का समापन; शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु

NEXT 25 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पुरुषोत्तम गौशाला, बापेऊ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का रविवार को हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। कथा व्यास पंडित प्रकाश तिवारी ने रुक्मणी विवाह, कृष्ण-सुदामा चरित्र तथा राजा परीक्षित मोक्ष प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने गौसेवा के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए करीब 15 लाख रुपए की राशि भेंट की।

कथा विश्राम के बाद गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु हरी कीर्तन करते हुए नाचते-गाते शोभायात्रा में शामिल हुए। गौशाला प्रबंधक मालाराम शर्मा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में आयोजित कथा में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

गौशाला के कोषाध्यक्ष सेराराम गोदारा ने बताया कि सरपंच चेतनराम-ज्ञानाराम ज्यानी बापेऊ ने 1 लाख 11 हजार रुपए का सहयोग दिया। देवाराम ज्यानी परिवार एवं सत्यनारायण सुथार दुलचासर ने 51-51 हजार रुपए की राशि भेंट की। वहीं लक्ष्मणराम सोनी, पनाराम ढाका परिवार, भंवरनाथ पुत्र कालूनाथ, रिधकरण सोनी, धनाराम गोदारा परिवार, अर्जुनराम बावरी परिवार, पेमाराम गोदारा परिवार, ओमप्रकाश-श्रीराम ज्यानी तथा रामनिवास तरड़ जसरासर सहित कई श्रद्धालुओं ने 21-21 हजार रुपए का सहयोग किया।

धनाराम जाखड़ बिग्गा रामसरा ने गौशाला में 15 पट्टी के कमरे निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने खल, गुड़, चारा और तरबूज आदि का दान देकर भी गौसेवा में भागीदारी निभाई।

कथा विश्राम दिवस पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। सात दिवसीय कथा का संचालन अगर सिंह पड़िहार ने किया। गौशाला समिति ने सभी दानदाताओं, ग्रामवासियों और श्रमदान करने वाले युवा कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में PHED के नए AEN कार्यालय का उद्घाटन: विधायक ताराचंद सारस्वत बोले- पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत, ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं🟢 श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत🟢 बालिका शिक्षा को मिला नया संबल, 4.71 लाख से बनेगा कोचिंग कक्ष🟢 दशमी पर तेजा मंदिर में हवन-पूजन, सवामणी व महाप्रसाद का आयोजन🟢 श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस पर भागवत कथा कल से, रात को होगा विराट कवि सम्मेलन🟢 पट्टाशुदा भूखंड में घुसकर जेसीबी से निर्माण सामग्री उठाने का आरोप🟢 सड़क भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर जान से मारने दौड़े, ब्लॉक तोड़ ले जाने का आरोप🟢 भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गौसेवा के लिए मिले 15 लाख🟢 बीकानेर संभाग की जिम्मेदारी रामगोपाल सुथार और वासुदेव चावला को🟢 अमित शाह के बीकानेर दौरे से पहले उठी पानी संकट की गूंज