आज मनाया जाएगा कृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में शामिल होने का आह्वान
NEXT 25 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर स्थित भोमियाजी मंदिर में आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। कथा वाचक संत ने भक्त ध्रुव की कथा सुनाते हुए अटल निष्ठा और निस्वार्थ भाव से ईश्वर भक्ति करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि सच्चे मन से की गई भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती। कथा के दौरान वामन अवतार सहित भगवान के विभिन्न प्रसंगों का भी भावपूर्ण वर्णन किया गया। साथ ही गौमाता की महिमा का वर्णन किया। भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भक्ति रस का आनंद लिया।
ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि आज सोमवार को कृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। आयोजकों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा का लाभ उठाने का आग्रह किया है।





















