#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुनि धनञ्जय कुमार की दीक्षा स्वर्ण जयंती पर भव्य समारोह, साधना व संयम जीवन की हुई अनुमोदना

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 24 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जैन मुनि मुनि धनञ्जय कुमार के दीक्षा पर्याय के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में भव्य दीक्षा स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। श्री ओसवाल पंचायत भवन में आयोजित समारोह में धर्म, अध्यात्म और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजबंधु एवं कस्बे के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

समारोह का आयोजन मुनि धनञ्जय कुमार के नातिजन सिंघी परिवार एवं महाप्रज्ञ चेतना विकास इंस्टिट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम रविवार सुबह 9 बजे शुरू हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ताराचन्द सारस्वत तथा रामगोपाल सुथार ने शिरकत की।

मुनि धनञ्जय कुमार ने अपनी दीक्षा के 50 वर्षों की संपन्नता पर आचार्य महाप्रज्ञ का स्मरण करते हुए संयम यात्रा के बारे में समुपस्थित श्रद्धालुओं को बताया। और विभिन्न संस्मरणों को सुनाया।

मुनि धनञ्जय कुमार की सन्निधि में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ताराचन्द सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, रिटायर्ड आईएएस लालचंद सिंघी, माणक सिंघी, साधिका अमृत प्रज्ञा तथा श्री ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी मंचासीन रहे। मंचस्थ अतिथियों ने मुनिश्री के संयम, तपस्या एवं आध्यात्मिक जीवन की अनुमोदना करते हुए कहा कि 50 वर्षों का संयम जीवन समाज के लिए प्रेरणा का विषय है। अतिथियों ने कहा कि आज के भौतिकवादी दौर में त्याग, तप और आत्मसंयम का जीवन जीना अत्यंत कठिन है, लेकिन मुनि धनञ्जय कुमार ने अपने जीवन से समाज को आध्यात्मिक दिशा देने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में रिटायर्ड आईएएस लालचंद सिंघी, माणक सिंघी सहित परिजनों ने श्रद्धासिक्त भावों के साथ अपने विचार व्यक्त किए। सिंघी परिवार की महिलाओं ने गीतिका प्रस्तुत कर श्रद्धाभाव प्रकट किए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों द्वारा मुनि धनञ्जय कुमार द्वारा लिखित एवं संपादित पुस्तकों बोधि सूत्र, प्रसाद अचिंतन का, आध्यात्मिक जीवन सूत्र तथा समृद्ध संस्कृति सुंदर परिवार का लोकार्पण किया गया। अतिथियों ने पुस्तकों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इन पुस्तकों के माध्यम से आध्यात्मिक जीवन मूल्यों का प्रसार होगा।

कार्यक्रम में पालिका पूर्व अध्यक्ष लीलाधर बोथरा, डॉ. चेतन स्वामी, हनुमानमल श्यामसुखा, पार्षद भरत सुथार, बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट ललित मारू, तोलाराम मारू, एडवोकेट बाबूलाल झेडू, प्रकाश सिंघी, तुलसीराम चौरड़िया, सुमेरमल सिंघी, विमल भाटी सहित कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मुनिश्री के दीर्घ संयम जीवन की अनुमोदना करते हुए उनके आध्यात्मिक योगदान को समाज के लिए अमूल्य बताया। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार रवि पुरोहित ने किया।

भक्ति संध्या में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
दीक्षा स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में शनिवार रात्रि को श्री ओसवाल पंचायत भवन के जेपी हॉल में भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अरिहंत सिंघी ने अपनी सुमधुर आवाज में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
भक्ति संध्या में कस्बे के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए मुनि धनञ्जय कुमार के संयम जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्त किया। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

NEXT: विधायक सारस्वत मुनि के प्रति भाव अभिव्यक्त करते हुए

NEXT: राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने की अनुमोदना

NEXT: सिंघी परिवार की महिलाओं ने गीतिका की प्रस्तुति दी

NEXT: कार्यक्रम में उपस्थित जनमेदनी

NEXT: रिटायर्ड IAS लालचंद सिंघी

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पूर्व सरपंच सहित ठुकरियासर के ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार🟢 हाईटेक लाइब्रेरी का उद्घाटन: बालिका शिक्षा को मिलेगा नया आधार🟢 3 दिन का वादा, 7 दिन बाद भी नहीं मिला पानी: आक्रोशित ग्रामीण टंकी पर चढ़े, बोले- समाधान तक नहीं उतरेंगे🟢 कालू रोड पर गूंजेगा क्रिकेट का रोमांच, अनुज स्पोर्ट्स अरेना में आज होगी ‘स्वर्णकार बॉक्स क्रिकेट लीग’🟢 मुनि धनञ्जय कुमार की दीक्षा स्वर्ण जयंती पर भव्य समारोह, साधना व संयम जीवन की हुई अनुमोदना