#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वीर तेजाजी कथा की पूर्णाहुति पर उमड़ा जनसैलाब, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

By Next Team Writer

Published on:

सुरसुरा धाम से पहुंची ज्योत का जगह-जगह स्वागत, शोभायात्रा में पुष्प वर्षा व आतिशबाजी

NEXT 10 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित वीर तेजाजी मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं वीर तेजा कथा के तृतीय दिवस कथा की पूर्णाहुति श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। कथा में लाछा गुजरी एवं सती पेमल के प्रसंग सुनाए गए, जिन्हें सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। संगीतमय कथा के दौरान महिला एवं पुरुष श्रद्धालु तेजाजी महाराज के भजनों पर झूमते नजर आए।

सुरसुरा धाम से श्रद्धालु ज्योत लेकर पहुंचे, जिनका बीदासर, रिड़ी एवं बाना में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में यजमान किसना राम सारण ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की तथा पंडित कैलाश सारस्वत ने विधिवत जलाभिषेक करवाया।

कथा पूर्णाहुति के बाद तेजा मंदिर से गणेश मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड एवं डीजे पर तेजाजी के भजनों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़े। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा आतिशबाजी भी की गई।

कार्यक्रम में श्रवण राम जाखड़, बिग्गा ने विमला बाईसा का साफा पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान तुलछीराम गोदारा, केसरा राम गोदारा, चांद राम चाहर, गोपाल सायच, ओमप्रकाश बाना, हेतराम जाखड़, सीताराम सिंवर, सीताराम बाना, मूलाराम थोरी, कोडाराम भादू, प्रभुराम गोदारा, राजेश मंडा, पेमाराम गोदारा, कोडाराम मास्टर, दुर्गाराम महिया, मूलाराम साहू, हनुमान महिया, भंवरलाल जाखड़, रामेश्वर डोटासरा, हरिराम बाना, डूंगरराम गोदारा, राकेश सारण, गोकुल गाट, प्यारेलाल डूकिया, कुम्भाराम जेपीएस, श्याम सुंदरआर्य, श्रवण भांभू, सुशील सेरडिया, कुम्भाराम सायच, सोहनलाल महिया, गणेश जाखड़, रामप्रताप सायच एवं रामलाल झरडा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भोजन व्यवस्था में हनुमान महिया, बुधमल सायच, देवकिशन भादू, गणेश गोदारा एवं दलीप सेरडिया सहित कई लोगों ने सहयोग किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 41 लाख में चढ़ा शिखर कलश, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई वीर तेजाजी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, देखें सभी फोटों🟢 अंबेडकर शाखा श्रीडूंगरगढ़ की नई कार्यकारिणी घोषित: जीवनराम परिहार बने ब्लॉक अध्यक्ष🟢 MDR-298 सड़क पर अतिक्रमण हटाने के नोटिस से बढ़ी हलचल🟢 लखासर में महाराणा प्रताप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब🟢 वीर तेजाजी कथा की पूर्णाहुति पर उमड़ा जनसैलाब, भजनों पर झूमे श्रद्धालु🟢 स्टार क्लब की प्रियंका लेघा बनीं राज्य संयुक्त सचिव: बीकानेर जिला सचिव की जिम्मेदारी भी मिली, विष्णु बिश्नोई बने कोषाध्यक्ष