NEXT 19 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सालासर बालाजी के दर्शन के लिए शनिवार शाम बिग्गा गांव से पैदल यात्रा रवाना हुई। सालासर पैदल यात्री संघ के करीब 40 श्रद्धालु शाम 4 बजे डीजे की धुन पर नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए सालासर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल रहा।

यात्रा में सीताराम जाखड़, गंगाराम डूडी, रामकिशोर जाखड़, खीवराज जाखड़, गणेश जाखड़, रामगोपाल जाखड़, गोरधन जाखड़ सहित करीब 40 पैदल यात्री शामिल हैं। मंदिर के पुजारी देवीलाल रंगा भी यात्रा में मौजूद रहे। किसान बुधाराम जाखड़ सहित ग्रामीणों ने पैदल यात्रियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। श्रद्धालु 22 सितंबर को सालासर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन करेंगे।





















