#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बिग्गा और रीड़ी में आज से दो दिवसीय मेला, उमड़ेगी श्रद्धा की भीड़, शाम को होगा भव्य जागरण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 4 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की शौर्य पीठ धड़ देवली धाम (बिग्गा) पर शनिवार से दो दिवसीय मेले की शुरुआत हो गई। असोज शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि पर लगने वाले इस मेले में देशभर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है।

धाम परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वीर बिग्गाजी महाराज के निज मंदिर, पीथल माता मंदिर और देवली धाम में विशेष साज-सज्जा की गई है।

शाम को भजन संध्या में गूंजेगा बिग्गाजी का यश

शनिवार रात को धाम पर विशाल भव्य भजन संध्या होगी। इसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका अर्चना देवी और रमेश बांगड़वा एंड पार्टी वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देंगे।

देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु

मेले में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, जोधपुर, नागौर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पैदल व वाहनों से पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान ने बिजली, पानी, लंगर, मेडिकल व आपात सेवाओं की पूरी व्यवस्था की है। दर्शन के लिए बैरिकेटिंग की गई है, ताकि भीड़ में अनुशासन बना रहे।

धाम पर हर तरफ भक्ति का माहौल

मेला स्थल पर प्रसाद, खिलौने, चाय-नाश्ता, कृषि औजार जैसी सैकड़ों दुकानें सज चुकी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस जवानों के साथ वीर बिग्गाजी सेवादल के कार्यकर्ता भी सेवा में जुटे हैं।

सातलेरा से धाम तक दो किमी रास्ते पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। आस-पास के गांवों के ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अपने घरों के दरवाजे खोल दिए हैं।

भंडारे में मिलेगा महाप्रसाद

दो दिवसीय मेले में आने वाले हर श्रद्धालु के लिए निःशुल्क महाप्रसादी भंडारा का आयोजन किया गया है।

रीड़ी धाम में भी शुरू हुआ मेला

शीश देवली धाम रीड़ी में भी शनिवार से दो दिवसीय मेला शुरू हो गया। मंदिर को रोशनी से सजाया गया है। शाम को यहां एक शाम श्री वीर बिग्गाजी के नाम विशाल जागरण होगा। प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा महाराज का यशोगान किया जाएगा।

दोनों धामों पर शुक्रवार से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। आज से आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर संभाग का पहला राजकीय वेद विद्यालय शुरू: फिलहाल सिर्फ कक्षा 6 में 40 सीटों पर होंगे प्रवेश, कुछ माह बाद शुरू होगी आवासीय सुविधा🟢 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बारिश की दस्तक, सातलेरा में करीब दो अंगुल वर्षा🟢 कालूबास में जल संकट: देर रात हो रही सप्लाई, नाराज लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन🟢 यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने के लिए जनता से मांगे सुझाव: 10 जुलाई तक तहसील- एसडीएम कार्यालय और वेबसाइट पर दे सकेंगे राय🟢 14 दिन पहले जर्जर घोषित हुआ स्कूल, अब भरभराकर गिरी छत: 75 बच्चों की जान बाल-बाल बची, खुले में लग रही थी कक्षाएं, देखें फ़ोटो🟢 मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G योजना लागू: 125 दिन रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी🟢 गोटन के पास चलती ट्रेन से गिरकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री की मौत: जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे थे, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा