#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

चुनावी माहौल के बीच 25 अगस्त को रक्तदान शिविर, जनसेवा का संदेश देगा मुस्लिम समाज

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगर पालिका चुनाव को लेकर शहर में सियासी सरगर्मियां तेज हैं। संभावित प्रत्याशी और राजनीतिक दल जनसंपर्क में जुटे हैं, वहीं इसी चुनावी माहौल के बीच जनसेवा से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आई है। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से 25 अगस्त को चौथा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक जामा मस्जिद ग्राउंड, स्टेशन रोड पर लगेगा। आयोजकों ने शहरवासियों से चुनावी चर्चाओं से इतर मानवता और जनसेवा के इस अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की है।

जनसेवा के मंच पर जुटेंगे जनप्रतिनिधि और समाजसेवी

रक्तदान शिविर में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, बीकानेर देहात अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष ईमरान राईन, समाजसेवी आबिद बहेलीम, डॉ. खुर्शीदा खान और समाजसेवी सलीम बहेलिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

24 घंटे नि:शुल्क एंबुलेंस भी उपलब्ध

ट्रस्ट ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसी उद्देश्य से अधिक से अधिक युवाओं और शहरवासियों से रक्तदान करने की अपील की गई है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 राजस्थान गौरव सम्मान से सम्मानित पारख से मिलने पहुंचे आरएलपी नेता बेनीवाल, साफा-शॉल पहनाकर किया अभिनंदन🟢 विकास मंच रखेगा श्रीडूंगरगढ़ शहर के विकास की बात, आज शाम 5 बजे बैठक की आहूत🟢 चौकों-छक्कों के रोमांच के साथ आज से स्वर्णकार बॉक्स क्रिकेट लीग-2, रात 7:30 बजे होगा उद्घाटन🟢 जैन संस्कार विधि से बांधी राखी, प्रत्याख्यान लेकर लिया आत्मानुशासन का संकल्प🟢 नेत्रदान से दूसरों के जीवन में रोशनी देने वाली आशी देवी को किया याद, स्मृति सभा में उमड़ा श्रावक समाज🟢 चुनावी माहौल के बीच 25 अगस्त को रक्तदान शिविर, जनसेवा का संदेश देगा मुस्लिम समाज