#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जैन संस्कार विधि से बांधी राखी, प्रत्याख्यान लेकर लिया आत्मानुशासन का संकल्प

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 अगस्त, 2026 मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई की ओर से शनिवार को जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला आयोजित की गई। शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा, शासनश्री साध्वी मंजुरेखा एवं साध्वीवृंद के सान्निध्य में हुए आयोजन में ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी एवं प्रशिक्षिकाएं शामिल हुईं।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्कारक अशोक बरलोटा ने नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से कराई। जैन संस्कार विधि के अनुसार मंत्रोच्चार और मंगल भावों के बीच बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। भाइयों ने भी बहनों को स्नेह और शुभकामनाओं के प्रतीक स्वरूप चॉकलेट भेंट की।

परिषद मंत्री श्रेयांश मुनोत की बहन पूजा सुराणा ने अपने भाई को राखी बांधकर पर्व की आत्मीयता को विशेष बनाया। इस दौरान प्रशिक्षिका सौरभ बरमेचा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी गईं। तेयुप दक्षिण मुंबई उपाध्यक्ष दर्शन डागलिया ने बताया कि कार्यशाला में ज्ञानार्थियों ने विभिन्न प्रत्याख्यान ग्रहण कर संस्कार एवं आत्मानुशासन का संकल्प लिया।

तेयुप दक्षिण मुंबई अध्यक्ष सुमित सुराणा ने कहा कि जैन संस्कार विधि से होने वाले आयोजन केवल परंपराओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें संस्कार, स्नेह, संयम और पारिवारिक मूल्यों का समन्वय होता है।

कार्यक्रम के समापन पर रौनक धाकड़ ने आभार जताया। मंगल पाठ के साथ कार्यशाला संपन्न हुई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 राजस्थान गौरव सम्मान से सम्मानित पारख से मिलने पहुंचे आरएलपी नेता बेनीवाल, साफा-शॉल पहनाकर किया अभिनंदन🟢 विकास मंच रखेगा श्रीडूंगरगढ़ शहर के विकास की बात, आज शाम 5 बजे बैठक की आहूत🟢 चौकों-छक्कों के रोमांच के साथ आज से स्वर्णकार बॉक्स क्रिकेट लीग-2, रात 7:30 बजे होगा उद्घाटन🟢 जैन संस्कार विधि से बांधी राखी, प्रत्याख्यान लेकर लिया आत्मानुशासन का संकल्प🟢 नेत्रदान से दूसरों के जीवन में रोशनी देने वाली आशी देवी को किया याद, स्मृति सभा में उमड़ा श्रावक समाज🟢 चुनावी माहौल के बीच 25 अगस्त को रक्तदान शिविर, जनसेवा का संदेश देगा मुस्लिम समाज