NEXT 23 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मालू भवन सेवा केंद्र में नेत्रदानी स्वर्गीय आशी देवी सिंघी धर्मपत्नी स्वर्गीय राजमल सिंघी की स्मृति सभा आयोजित हुई। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्य प्रभा के सान्निध्य में आयोजित सभा में संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों, श्रावक समाज और शोकाकुल परिवारजनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ युवक परिषद के सहमंत्री सुमित बरड़िया, महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक सहित परिवार की ओर से मयंक सिंघी, अनुराधा बोथरा, प्रज्ञा नाहटा और महेंद्र मालू ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
साध्वी लक्ष्य प्रभा ने परिवार को दिया संबल
साध्वी लक्ष्यप्रभा ने शोकाकुल परिवार को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक संबल प्रदान किया और दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने परिवार को धैर्य और संयम के साथ इस कठिन समय का सामना करने की प्रेरणा दी।
सभा में कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया, जितेश मालू, कमल बोथरा, धनराज पुगलिया, अशोक बैद, लूणकरण बोथरा, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा, संगठन मंत्री शारदा बोथरा, युवक परिषद मंत्री पियूष बोथरा, अणुव्रत समिति संगठन मंत्री अशोक झाबक सहित श्रावक समाज के लोग मौजूद रहे। शोकाकुल परिवार से धनराज, प्रताप, प्रकाश सिंघी, ऋषभ बैद सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कार्तिक बैद ने किया। शोकाकुल सिंघी परिवार की ओर से आज धम्म जागरण का आयोजन किया जाएगा।






















