#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कर्मा बाई बालिका छात्रावास में 7.51 लाख से ऑफिस बनेगा

By Next Team Writer

Published on:

पूर्वजों की स्मृति में पोत्रों ने की घोषणा, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण में जुटा समाज

NEXT 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कर्मा बाई बालिका छात्रावास में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए समाज के दानदाता लगातार आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में स्वर्गीय रेवन्तराम सारण एवं स्वर्गीय हीरा देवी सारण की स्मृति में उनके सुपौत्रों ने छात्रावास में 7.51 लाख रुपए की लागत से ऑफिस निर्माण की घोषणा की है।

संस्था मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि रामप्रताप, कानाराम, गणेशाराम एवं रामेश्वरलाल सारण द्वारा यह घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से छात्रावास में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे बालिकाओं को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत आधार तैयार हो रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से संस्था से जुड़कर सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान तुलछीराम गोदारा, मोहनराम गोदारा, अन्नाराम सेरडिया, धर्माराम कुकणा, भारूराम गोदारा, तिलोक गोदारा, रुघाराम मुण्ड, गोपालराम सारण, बिशननाथ, राजू गोदारा, मोतीराम नायक, रामकरण गोदारा, रामनिवास गोदारा, भगवानाराम महिया, दयानंद बेनीवाल, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण सहित अन्य गणमान्य लोग व छात्र उपस्थित रहे। अंत में श्रवण कुमार भाम्भू ने आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सेवा कार्य में जुटा ट्रस्ट, दो दिन में लाखों का सहयोग; समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर किया योगदान🟢 श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में 6 साल बाद ऑपरेशन से डिलीवरी: गर्भ में ही बच्चे ने किया मेकोनियम पास, आधे घंटे में सफल सर्जरी, देखें फ़ोटो🟢 श्रीडूंगरगढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह: बाबा साहेब अम्बेडकर और फुले के संदेश गूंजे, विधायक ने टीन शेड की घोषणा की🟢 श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव: 40 वार्डों के लिए 51 मतदान केंद्र, 26 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां🟢 लाडनूं में उत्तरांचल स्तरीय युवा सम्मेलन: श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं ने जीते 3 पुरस्कार, 37 की रही सक्रिय भागीदारी🟢 श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव: 40 वार्डों के लिए 51 मतदान केंद्र, 26 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां🟢 ग्रामीण अंचल में बाबा साहब की 135वीं जयंती मनाई, शिक्षा-संगठन-संघर्ष का दिया संदेश