NEXT 15 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगरपालिका आम चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 13 अप्रैल को किया गया। इसके तहत 14 अप्रैल को सभी वार्डों में वार्ड सभाएं आयोजित कर संबंधित मतदान केंद्रों पर मतदाता सूचियों का वाचन किया गया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के 40 वार्डों के लिए कुल 51 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के मतदाता अपने-अपने वार्ड में नियुक्त प्रगणक से संपर्क कर मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकते हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि 14 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, संशोधन या हटाने के लिए दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। इस प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए 19 अप्रैल (रविवार) एवं 26 अप्रैल (रविवार) को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दिनों प्रगणक संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 8 मई 2026 को किया जाएगा।
वार्ड 33 (नया) पुराना 29 के भाग का विवरण (संशोधित एवं शुद्ध रूप में):
वार्ड की सीमा पूनमचन्द डाकलिया के मकान से प्रारंभ होकर उत्तर दिशा की ओर रूपचंद मिनिया, ओसवाल पंचायत भवन, परमेश्वर नाई, सुगनाराम नाई तथा भार्गव भवन होते हुए नगरपालिका सीमा (बीड़ भूमि) तक जाती है।
इसके पश्चात सीमा पश्चिम दिशा की ओर मुड़ते हुए लखासर भैरूंजी मंदिर को सम्मिलित करते हुए बछड़ा गौशाला तक पहुँचती है।
तत्पश्चात यह सीमा दक्षिण दिशा की ओर बढ़ते हुए बालचन्द सुनार, हनुमानजी मंदिर, कालूजी दर्जी तथा हुलासजी दर्जी के मकानों से होकर माणकचन्द सेठिया के मकान तक जाती है।
इसके बाद सीमा पूर्व दिशा की ओर मुड़ते हुए झंवरों के कुएं की भूमि एवं पांचीलालजी डाकलिया के मकान से होते हुए पुनः पूनमचन्द डाकलिया के मकान तक पहुँचकर पूर्ण होती है।
श्री ओसवाल पंचायत भवन में मौजूद है प्रगणक, मोबाइल पर भी ले सकते हैं जानकारी
NEXT: श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वार्ड नम्बर 29 (पुराना) नया 33 वार्ड पार्षद लक्ष्मीदेवी सेठिया के वार्ड में श्री ओसवाल पंचायत भवन में प्रगणक रामनिवास जांगिड़ से वार्डवासी अपनी मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकते हैं।
चन्द्रप्रकाश सेठिया ने बताया कि वर्तमान में इस वार्ड में पुरुष मतदाता संख्या 507 और 456 महिला मतदाता संख्या यानी कुल 963 मतदाता है।
मतदाता श्री ओसवाल पंचायत भवन या प्रगणक रामनिवास से 8875552552 पर सम्पर्क करके जानकारी ले सकते हैं।



















