#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय वेबिनार: आधुनिक भारत में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा, प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 14 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकानेर में मंगलवार को “Relevance of Ambedkar’s Ideas in Modern India” विषय पर राष्ट्रीय स्तर का ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. भगवाना राम बिश्नोई ने की।

प्राचार्य बिश्नोई ने अपने संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर के सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने में सक्षम हैं।

आयोजन सचिव डॉ. मीनाक्षी कुमावत ने बताया कि अंबेडकर का संविधान निर्माण में योगदान अतुलनीय है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक समानता, न्याय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।

मुख्य वक्ता कर्नाटक के मैंगलोर से डॉ. शुभालक्ष्मी पी. ने अपने व्याख्यान में अंबेडकर को भारतीय संविधान का शिल्पकार बताते हुए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रारूप समिति में उनकी भूमिका, धार्मिक और नैतिक दर्शन के साथ-साथ श्रमिक अधिकारों, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए गए कार्यों को रेखांकित किया।

उन्होंने समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले का उल्लेख करते हुए सामाजिक समरसता पर जोर दिया और कहा कि सभी जातियों को समानता और एकता के साथ रहना चाहिए। व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।

कार्यक्रम के अंत में आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. कुमुद जैन ने आभार व्यक्त किया। वेबिनार में करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया, वहीं विभिन्न संस्थानों के छात्र-शिक्षक भी जुड़े। अंत में सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय वेबिनार: आधुनिक भारत में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा, प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अम्बेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि: विधायक, राज्यमंत्री सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण🟢 श्रीडूंगरगढ़ में उर्वरक वितरण की जांच, अतिरिक्त निदेशक टी.के. जोशी ने किया निरीक्षण🟢 श्रीडूंगरगढ़ में सैन समाज ने धूमधाम से मनाई 726वीं सैन जयंती: ऐतिहासिक शोभायात्रा निकली, विधायक भी पहुंचे मंदिर🟢 राजस्थान में ‘सार्थक नाम अभियान’: अब स्कूलों में बच्चे बदल सकेंगे अटपटे नाम, 2950 नए नामों की सूची तैयार🟢 बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मनाई जा रही है अम्बेडकर जयंती🟢 श्रीडूंगरगढ़ में लावारिस पार्सल मिला, ट्रांसपोर्ट कंपनी में रखा सुरक्षित🟢 नागरिकों के लिए बड़ी खबर: 16 मई से शुरू होगी देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना