NEXT 15 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव धनेरू और रिड़ी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती गांव के लोगों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

धनेरू के बरजलाना जोहड़ में आयोजित कार्यक्रम में आईदान पारीक ने बाबा साहब को याद करते हुए उनके तीन मूल मंत्र शिक्षा, संगठन और संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला और युवाओं को इन सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। सुनील देराश्री ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और उनके योगदान को विस्तार से बताया।
गांव के सरपंच मोहनलाल स्वामी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मनोहर सिंह, मनोज पोटलिया, गिरधारी डूडी, चंदरतन, ओमप्रकाश, हिरनाथ, कुंभाराम, चूनाराम, नंदलाल, पोकरराम, हुकमाराम, पुनाराम, नेतनाथ, कालू नायक, भोजाराम, पीथाराम, हरजीराम, सीताराम, लेखराम, नेमदास, मांगीलाल, मोतीराम, नथमल, मामराज, रुक्मादेवी, पदमाराम, बंसीलाल, चंद्राराम, कुसलाराम, शंकराराम, अन्नाराम, ओमाराम, बक्साराम, डूंगरराम, भूराराम, किशनाराम, राजूराम, बेगाराम, कालूराम, रामूराम, श्रीराम, भागुनाथ, गोरूराम, बाबूलाल, पूसाराम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं और सैकड़ों बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को विशेष रूप से प्रेरणादायक बना दिया।
रिड़ी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर को याद किया
NEXT श्रीडूंगरगढ़। गांव रीड़ी में की डॉ. बी आर अंबेडकर की जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों को याद किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा समाज को दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम में गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।




















