NEXT 15 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट के सेवादारों द्वारा लगातार दो दिनों से सेवा कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सामाजिक बंधुओं का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है और वे उदारतापूर्वक सहयोग राशि समर्पित कर रहे हैं।
ट्रस्ट को आज प्रमुख रूप से मास्टर कोडाराम पुत्र चुनाराम भादू, सूडसर द्वारा ₹1,11,111, संग्रामराम पुत्र रूपाराम सिवर, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा ₹1,11,000 तथा पेमाराम मालूराम माहिया, कल्याणसर पुराना द्वारा ₹51,000 की राशि प्रदान की गई।
इसके अलावा पूर्व में घोषित सहयोग राशि भी जयकिशन बांगड़वा (लाखनसर), तारूराम पुत्र हीराराम जांगू (कुंतासर), हीरालाल पुत्र दुर्गाराम कूकना (श्रीडूंगरगढ़), गिरधारीराम पुत्र चूनाराम जांगू (कुंतासर), हेमाराम पुत्र हीराराम जांगू (कुंतासर), रामेश्वर पुत्र लादूराम रॉयल, हनुमानराम पुत्र खीराजराम साहू (कुंतासर) एवं दौलतराम बांगड़वा (लाखनसर) सहित अन्य दानदाताओं द्वारा समर्पित की गई।
मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तुलसीराम गोदारा, प्रभुराम मास्टर, चांदराम चाहर, गोपाल सायच, सीताराम सिंवर, भगवानराम महिया, मास्टर कोडाराम भादू, मोहनराम सारण, डूंगरराम गोदारा, नारायणराम चाहर, सुरजाराम चाहर और लीछूराम जाखड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सभी दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि समाज के सहयोग से सेवा कार्य लगातार जारी रहेगा।



















