#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में अम्बेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि: विधायक, राज्यमंत्री सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 14 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सरदारशहर रोड स्थित अम्बेडकर स्मृति भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर विधायक सारस्वत ने कहा कि बाबा साहब का राष्ट्र निर्माण में योगदान अतुलनीय है। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने विधायक सारस्वत को बाबा साहब द्वारा रचित भारत का संविधान भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने सभी का आभार जताया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, आदुराम मेहरा, भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़ सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

अंबेडकर जयंती पर धीरदेसर पुरोहितान में कार्यक्रम, राज्यमंत्री सुथार ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
NEXT श्रीडूंगरगढ़। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर धीरदेसर पुरोहितान गांव में श्रद्धा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री रतन सिंह राठौड़, सत्यनारायण स्वामी सहित गांव के गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

अंबेडकर जयंती पर छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा, संविधान के महत्व पर दिया जोर
NEXT श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास एवं संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित की।

छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता थे। उन्होंने देश को ऐसा संविधान दिया, जो एकता, अखंडता, समानता और सामाजिक न्याय की भावना को सुदृढ़ करता है। उनका योगदान देश हमेशा याद रखेगा।

कार्यक्रम में गायत्री भुंवाल, पूजा चौधरी और निरमा कड़वासरा ने अंबेडकर के जीवन व विचारों पर प्रकाश डाला। इस दौरान पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, पुरखाराम कुकणा, सहिराम सायच, श्याम सिंह सारण, दयानंद बेनीवाल, संगीता बेनीवाल, महेंद्र ग्वाला, सुशील सेरडिया सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
अंत में श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय वेबिनार: आधुनिक भारत में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा, प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अम्बेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि: विधायक, राज्यमंत्री सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण🟢 श्रीडूंगरगढ़ में उर्वरक वितरण की जांच, अतिरिक्त निदेशक टी.के. जोशी ने किया निरीक्षण🟢 श्रीडूंगरगढ़ में सैन समाज ने धूमधाम से मनाई 726वीं सैन जयंती: ऐतिहासिक शोभायात्रा निकली, विधायक भी पहुंचे मंदिर🟢 राजस्थान में ‘सार्थक नाम अभियान’: अब स्कूलों में बच्चे बदल सकेंगे अटपटे नाम, 2950 नए नामों की सूची तैयार🟢 बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मनाई जा रही है अम्बेडकर जयंती🟢 श्रीडूंगरगढ़ में लावारिस पार्सल मिला, ट्रांसपोर्ट कंपनी में रखा सुरक्षित🟢 नागरिकों के लिए बड़ी खबर: 16 मई से शुरू होगी देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना