#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जिले में 20 नवीन ग्राम सेवा सहकारी समिति गठन के प्रस्तावों का अनुमोदन

By Next Team Writer

Published on:

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में किया अनुमोदन

NEXT 26 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सहकारी विकास समिति की 8 वीं बैठक का आयोजन हुआ। समिति की बैठक में सहकारी सदस्यता अभियान के तहत 20 नवीन ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन के प्रस्ताव अनुमोदित किए गए। सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार कैलाश चंद्र सैनी ने बताया कि जिले में कुल 61 ग्राम पंचायतें ऐसी थी जिनमें ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन नहीं हुआ है। शुक्रवार को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में 20 ग्राम पंचायतों में इनके गठन का अनुमोदन कर दिया गया। शेष 41 ग्राम पंचायतों मे इनके गठन की कार्रवाई शीघ्र ही की जाएगी।

केन्द्रीय सहकारी बैंक के एमडी मोहम्मद फारूख ने बताया कि जिले में कुल 12 केन्द्रीय सहकारी बैंक है। जिनमें से 04 के पास खुद की बिल्डिंग है। अन्य 03 जगहों श्रीडूंगरगढ़, बज्जू और पूगल में केन्द्रीय सहकारी बैंक के लिए ऐसी सरकारी बिल्डिंग अलोट करने को लेकर चर्चा हुई जो अभी किसी उपयोग में नहीं ली जा रही।

वहीं लूणकरणसर में कृषि उपज मंडी में बैंक के लिए इयर मार्क भूखंड को बैंक को आवंटित करने को लेकर चर्चा भी हुई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर संभाग का पहला राजकीय वेद विद्यालय शुरू: फिलहाल सिर्फ कक्षा 6 में 40 सीटों पर होंगे प्रवेश, कुछ माह बाद शुरू होगी आवासीय सुविधा🟢 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बारिश की दस्तक, सातलेरा में करीब दो अंगुल वर्षा🟢 कालूबास में जल संकट: देर रात हो रही सप्लाई, नाराज लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन🟢 यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने के लिए जनता से मांगे सुझाव: 10 जुलाई तक तहसील- एसडीएम कार्यालय और वेबसाइट पर दे सकेंगे राय🟢 14 दिन पहले जर्जर घोषित हुआ स्कूल, अब भरभराकर गिरी छत: 75 बच्चों की जान बाल-बाल बची, खुले में लग रही थी कक्षाएं, देखें फ़ोटो🟢 मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G योजना लागू: 125 दिन रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी🟢 गोटन के पास चलती ट्रेन से गिरकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री की मौत: जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे थे, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा