#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

चैक बाउंस मामला: ₹8.36 लाख का भुगतान नहीं, जगदम्बा ज्वैलर्स ने कोर्ट में मामला दर्ज कराया

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 30 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के भादानी कटला स्थित जगदम्बा ज्वैलर्स ने ₹8.36 लाख के चैक बाउंस होने पर परिवाद-पत्र दाखिल किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फर्म के प्रोपराइटर मदनलाल सोनी ने बताया कि रिश्ते में मामा का बेटा लगने वाला दिनेश सोनी (निवासी बीकानेर, हाल बीनादेसर, तहसील रतनगढ़) ने 4 अगस्त 2025 को फर्म से 89.770 ग्राम सोने की ज्वैलरी खरीदी थी। उस समय सोने का भाव ₹9044.66 प्रति ग्राम था, जिससे कुल बिल राशि ₹8,36,297.32 बनी।

इस राशि के भुगतान के लिए अभियुक्त ने 8 अगस्त 2025 को बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा राजलदेसर का चैक नंबर 000011 प्रार्थी फर्म को सौंपा। लेकिन जब यह चैक AU Small Finance Bank, श्रीडूंगरगढ़ शाखा में जमा कराया गया तो 11 अगस्त 2025 को बैंक ने “Insufficient Funds” के कारण चैक अनादरित (बाउंस) कर दिया।

मदनलाल सोनी ने बताया कि चैक बाउंस होने के बाद 14 अगस्त 2025 को अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी नोटिस जारी किया गया, जो 20 अगस्त 2025 को अभियुक्त को प्राप्त भी हो गया। इसके बावजूद अभियुक्त ने 15 दिन की निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं किया।

नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद अब प्रार्थी फर्म ने श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय में परिवाद-पत्र दाखिल कर अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

परिवाद में कहा गया है कि अभियुक्त ने जानबूझकर अपर्याप्त धनराशि के बावजूद चैक जारी किया। परिवादी फर्म ने न्यायालय से अनुरोध किया है कि अभियुक्त को दोषी ठहराकर ₹8,36,297.32 की राशि तथा उस पर प्रतिकर (Compensation) दिलाया जाए।

मामले की सुनवाई ए.सी.जे.एम. श्रीडूंगरगढ़ की अदालत में की जाएगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर संभाग का पहला राजकीय वेद विद्यालय शुरू: फिलहाल सिर्फ कक्षा 6 में 40 सीटों पर होंगे प्रवेश, कुछ माह बाद शुरू होगी आवासीय सुविधा🟢 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बारिश की दस्तक, सातलेरा में करीब दो अंगुल वर्षा🟢 कालूबास में जल संकट: देर रात हो रही सप्लाई, नाराज लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन🟢 यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने के लिए जनता से मांगे सुझाव: 10 जुलाई तक तहसील- एसडीएम कार्यालय और वेबसाइट पर दे सकेंगे राय🟢 14 दिन पहले जर्जर घोषित हुआ स्कूल, अब भरभराकर गिरी छत: 75 बच्चों की जान बाल-बाल बची, खुले में लग रही थी कक्षाएं, देखें फ़ोटो🟢 मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G योजना लागू: 125 दिन रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी🟢 गोटन के पास चलती ट्रेन से गिरकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री की मौत: जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे थे, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा