#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

युवाचार्य अभिनंदन के साथ बच्चों को मंत्र दीक्षा, किशोरों ने नाटिका व काव्य से दिए संस्कारों के संदेश

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मालू भवन सेवा केंद्र में रविवार को साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में युवाचार्य महावीर के मनोनयन पर अभिनंदन समारोह, मंत्र दीक्षा कार्यक्रम और किशोर दिवस का संयुक्त आयोजन हुआ। कार्यक्रम में तेरापंथ की विभिन्न संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी, ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी और बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत नीतू बोथरा के मंगलाचरण से हुई। तेरापंथ महिला मंडल की मंजू झाबक और मोनिका मालू ने विचार रखे, जबकि हेमलता बरड़िया ने गीतिका प्रस्तुत की। तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू ने युवाचार्य के मनोनयन पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद सुमित बरड़िया, चमन श्रीमाल, यश गंग और विशाल बोथरा ने गीतिका के माध्यम से अभिनंदन किया। सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने भी अपने विचार रखे।

तेरापंथ कन्या मंडल की प्रेक्षा पुगलिया, गरिमा दुगड़, प्रियांशी सेठिया, नेहा मिन्नी, हर्षिता डागा, दृष्टि बोथरा और महक झाबक ने काव्य प्रस्तुति दी। किशोर मंडल के विशाल बोथरा, अजय बोथरा, ऋषभ झाबक और यश चोपड़ा ने प्रेरक लघु नाटिका प्रस्तुत कर संस्कारों का संदेश दिया। किशोर दिवस पर विशाल बोथरा ने प्रेरक वक्तव्य भी दिया।

साध्वी संपतप्रभा, साध्वी पुनीतप्रभा, साध्वी दीपयशा और साध्वी सुलेखाश्री ने धर्म एवं संस्कारों पर प्रेरक उद्बोधन दिए। साध्वी नव्यप्रभा, साध्वी उन्नतप्रभा, साध्वी युक्तिप्रभा, साध्वी प्राज्ञप्रभा और साध्वी सात्विकप्रभा ने गीतिका के माध्यम से युवाचार्य के प्रति मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा ने अपने उद्बोधन में युवाचार्य महावीर कुमार के बाल्यकाल की प्रेरक घटना का उल्लेख करते हुए उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित मंत्र दीक्षा कार्यक्रम में आठ बच्चों को मंत्र दीक्षा प्रदान कर नियमित जप एवं साधना का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (एमबीडीडी) अभियान के बैनर का अनावरण भी किया गया। साथ ही सम्यक दर्शन कार्यशाला 2025-26 के प्रतिभागियों और विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन के.एल. जैन ने किया। समारोह में तेरापंथ सभा, युवक परिषद, महिला मंडल, कन्या मंडल, किशोर मंडल, अणुव्रत समिति सहित विभिन्न संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 नायक समाज का जनजातीय महासम्मेलन 16 अगस्त को, श्रीडूंगरगढ़ में बैठक कर समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान🟢 निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने भरी हुंकार, बोले- जिताऊ, टिकाऊ और वफादार कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा टिकट🟢 72 देशों के 1000 स्टार्टअप्स के बीच चमका ‘ईको भारत’, दुनिया के टॉप-10 इनोवेटिव स्टार्टअप्स में बनाई जगह🟢 बेनीसर-दुसारणा को आज विकास की सौगात, विधायक सारस्वत करेंगे जीएसएस, सड़क का लोकार्पण और ट्यूबवेल का शिलान्यास🟢 युवाचार्य अभिनंदन के साथ बच्चों को मंत्र दीक्षा, किशोरों ने नाटिका व काव्य से दिए संस्कारों के संदेश🟢 मौत के बाद भी बांटी रोशनी: दो नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, लोगों से नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील🟢 श्रीडूंगरगढ़ को 163 करोड़ की विकास सौगात, 20 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, देखें फ़ोटो🟢 एमजीएसयू ने जारी किया पीजी परीक्षाओं का टाइम टेबल, 20 अगस्त से शुरू होंगी सेमेस्टर-2 व 4 की परीक्षाएं🟢 इतिहास के पन्नों में 2 अगस्त: जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं