#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कालू रोड पर ट्रोला-पिकअप की भिड़ंत: बीकानेर ले जाते समय युवक ने तोड़ा दम, दो गंभीर

By Next Team Writer

Updated on:

तीन सड़क हादसे; राहगीर और ऊंटगाड़ा चालक भी गंभीर घायल, सेवा समिति ने पहुंचाई मदद

NEXT 5 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शनिवार देर रात कालू रोड पर ट्रोला और पिकअप की भिड़ंत में पिकअप सवार तीन लोगों में से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आपणों गांव सेवा समिति के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहनों व समिति की एम्बुलेंस की मदद से उपजिला अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद गुसाईंसर बड़ा निवासी मुनिराम, ओमप्रकाश और अभिषेक को गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया। बीकानेर ले जाते समय रास्ते में ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया, जबकि मुनिराम और अभिषेक का उपचार जारी है।

इसी रात नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे ठुकरियासर निवासी रामचन्द्र को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर सेवा समिति के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी गंभीर हालत में बीकानेर रेफर कर दिया गया।

वहीं रविवार सुबह सरदारशहर रोड पर एक ट्रक ने ऊंटगाड़े को टक्कर मार दी। हादसे में ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऊंटगाड़े पर सवार आडसर निवासी हंसराज कुम्हार घायल हो गए। उन्हें उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया।

एक ही रात और अगली सुबह हुए इन तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घटनाओं में सेवादारों ने त्वरित राहत एवं एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 कालू रोड पर ट्रोला-पिकअप की भिड़ंत: बीकानेर ले जाते समय युवक ने तोड़ा दम, दो गंभीर🟢 तोलियासर में बाबा काल भैरव के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब🟢 राजनीतिक गलियारे से: विकास की सौगात श्रीडूंगरगढ़ से सिरोही तक नेताओं ने कार्यकर्ताओं संग देखी