NEXT 7 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास वार्ड नं. 32 में शुक्रवार को बाबा हरिरामजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वार्डवासी आसू सिंह ने बताया कि आडसर बास स्थित करणी माता मंदिर एवं हरिराम बाबा के पिंजरे के पास सुबह 10:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन एवं विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा।
इससे पहले सुबह 8 बजे करणी माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें महिलाएं व श्रद्धालु शामिल होंगे।
वहीं आज गुरुवार रात 8 बजे मालाराम एंड पार्टी द्वारा भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में कलाकारों द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन को लेकर वार्डवासियों में उत्साह बना हुआ है।



















