NEXT 24 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट, श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में तेजाजी महाराज की दशमी पर पूजा-अर्चना, हवन एवं सवामणी प्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत हवन संपन्न करवाया।

हवन में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों एवं महिलाओं ने आहुतियां अर्पित कर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामनाएं कीं। हवन के मुख्य यजमान रामकुमार कड़वासरा सपत्नीक रहे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद सवामणी प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीस कौम के तेजा भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष मंगलाराम गोदारा सहित नथु नाथ सिद्ध, तुलछीराम गोदारा, चांदराम चाहर, गोपाल सायच, मास्टर प्रभुराम बाना, भंवरलाल सारण, सीताराम बाना, सरदाराराम बाना, श्यामजी आर्य, नोपाराम बिजारणियां, हजारीराम जांगू, गणेश पोटलिया, तोलाराम भादू, जैसाराम कुलड़िया, सहीराम सायच, हेतराम जाखड़, डूंगरराम गोदारा, हनुमान महिया, शंकरलाल कड़वासरा, श्रवण भांबू, सुशील सेरड़िया, मुखराम जाखड़, संपत दुसाद, सोहनलाल नैन, नानूराम नैन, शंकरलाल भुनवाल एवं अभिषेक बेरड़ सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।




















