#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ को शिक्षा विभाग की बड़ी सौगात : 10 स्कूलों में मरम्मत व विकास कार्यों के लिए मिले 66 लाख

By Next Team Writer

Published on:

विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के प्रति आभार जताया

NEXT 12 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग, जयपुर ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 10 विद्यालयों में मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए 66 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है।

इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

इन स्कूलों को मिली मंजूरी

  • वैद्य मघाराम राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदरासर – ₹5 लाख
  • राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, ताल मैदान के पास, श्रीडूंगरगढ़ – ₹7 लाख
  • राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, गुसाईंसर बड़ा – ₹10 लाख
  • राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डेलवा – ₹10 लाख
  • राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, इन्दपालसर बड़ा बास – ₹5 लाख
  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कालरा जौहर, इन्दपालसर बड़ा बास – ₹5 लाख
  • राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, हथाना जौहर, इन्दपालसर बड़ा बास – ₹5 लाख
  • राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मिंगसरिया – ₹5 लाख
  • राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, हेमासर – ₹7 लाख
  • राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बेगाराम का कुआँ, ठुकरियासर – ₹7 लाख

विधायक ने जताया आभार

विधायक ताराचंद सारस्वत ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा और जनहित के कार्यों में तेजी आई है। आने वाले दिनों में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में और भी महत्वपूर्ण विकास कार्य करवाए जाएंगे।

सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन