NEXT 15 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बाबा रामदेव के प्रति श्रद्धा और आस्था के चलते भक्तों में पदयात्रा को लेकर उत्साह नजर आने लगा है। इसी क्रम में हाई स्कूल रोड स्थित श्री गणेश ज्योतिष कार्यालय में राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय की अध्यक्षता में मित्र मंडल संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 7 सितंबर को संघ की रवानगी भव्य जुलूस के साथ करने का निर्णय लिया गया।
संघ के व्यवस्थापक पंडित देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि 7 सितंबर को सुबह 11:30 बजे राजकीय उपजिला अस्पताल के पास स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर से भव्य जुलूस के साथ संघ रवाना होगा। पदयात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष पदयात्रा के लिए शुल्क 3100 रुपए निर्धारित किया गया है। पति-पत्नी के जोड़े के लिए 5500 रुपए शुल्क रखा गया है, जबकि कुंवारी कन्याओं के लिए संघ की ओर से नि:शुल्क सेवा की व्यवस्था रहेगी।
बैठक में संघ के कोषाध्यक्ष चंदनमल डागा, सह व्यवस्थापक रामलाल भादाणी (कालू), ओमप्रकाश सुथार, भागीरथ सिंह विका, श्यामसुंदर सुथार, पवन सुथार, प्रहलाद सुथार, रामजी जाखड़, विजयराज सेवक, तेजकरण सुथार, मुकेश कुमार सोनी (कालू), दौलतराम प्रजापत, कालूराम खंडेलवाल, ताराचंद, मुकेश उपाध्याय, राकेश भार्गव, गोपाल जाट, शंकरलाल सारस्वत, हीरालाल पुगलिया, भागीरथ सुथार, लालचंद सारस्वत, लिखमीचंद खाती, जगदीश सिखवाल, जतन सिंह राजपुरोहित, गोपाल उपाध्याय, कृष्णकांत उपाध्याय, रामावतार जांगीड़, रवि दुधाणी, प्रेमसिंह शेखावत, राजेंद्र पुरोहित, अनिल खंडेलवाल और गजानंद पारीक सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
































