#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

स्थापना सप्ताह: एबीवीपी ने कॉलेज परिसर में किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 11 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना सप्ताह के तहत शनिवार को राजकीय महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एबीवीपी के नगर मंत्री राघव लखोटिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य की नींव बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। साथ ही एबीवीपी की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए छात्रों से संगठन के सामाजिक व रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

इसके बाद महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ पौधारोपण करते हुए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सह नगर मंत्री मोहित सिंह राठौड़, आदित्य पांडे, राहुल शर्मा और हेमंत सिंह राठौड़ सहित एबीवीपी के पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी से स्थापना सप्ताह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 हत्या के आरोपी को तीसरी बार भी नहीं मिली जमानत, कोर्ट बोला- हालात पहले जैसे, राहत का आधार नहीं🟢 निजी स्कूल संचालकों ने ‘राज शाला संबलन’ निरीक्षण व्यवस्था का किया विरोध, 20 जुलाई को शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन का ऐलान🟢 पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ में भगवान नाथ सिद्ध को बड़ी जिम्मेदारी, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष नियुक्त🟢 घर से निकले युवक की आखिरी लोकेशन श्रीडूंगरगढ़ में मिली, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद🟢 तुलसी मेडिकल सेंटर में कल निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर, बिना ऑपरेशन इलाज व परामर्श मिलेगा🟢 स्थापना सप्ताह: एबीवीपी ने कॉलेज परिसर में किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प🟢 जयपुर में गहलोत-डोटासरा से मिले पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ के सियासी हालात पर मंथन🟢 महिला सुरक्षा पर कांग्रेस का फोकस, जयपुर बैठक में जिलों को दिए आंदोलन तेज करने के निर्देश🟢 जन्मदिन, शादी और पुण्यतिथि की याद में लगाए पेड़, 10 साल में नंदीशाला परिसर बना हरियाली का ठिकाना🟢 जन्मदिन, शादी और पुण्यतिथि की याद में लगाए पेड़, 10 साल में नंदीशाला परिसर बना हरियाली का ठिकाना